25 लाख की लाटरी का लालच दे ~47 हजार ठगे
शहरके गढ़ी झिझारा रोड गांधी नगर की एक महिला को 25 लाख रुपए की लॉटरी निकलने का झांसा देकर उससे करीब 47 हजार रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
पीड़ित महिला पूनम ने पुलिस को बताया कि सितंबर माह में उसके मोबाइल पर फोन आया था। दूसरी ओर से फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह झारखंड से रवि कुमार बोल रहा है। उसने बताया कि आपकी 25 लाख रुपए लॉटरी लगी है। इसके लिए कुछ कागजात पूरे करने होंगे। इसके बाद आरोपी ने एक खाते में उससे तीन बार में करीब साढ़े 47 हजार रुपए जमा करवा लिए। उसे बताया कि दो सप्ताह में उसके खाते में लॉटरी के इनाम की राशि मिल जाएगी, लेकिन उन्हें कोई राशि नहीं मिली। इस धोखाधड़ी में आरोपी रवि के साथ अजात चौक, गोरखपुर, यूपी निवासी अनुजमल भी शामिल था। पूनम के अनुसार उसने आरोपियों से कई बार संपर्क किया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। जिस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद अनुजमल रवि के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी सतबीर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि जिन खातों में राशि डलवाई गई है वह किसके नाम हैं। जल्द ही धोखाधड़ी करने वालों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।