पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटर साइकिल चालक को वाहन ने रौंदा, मौत

मोटर साइकिल चालक को वाहन ने रौंदा, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | गांवकैलाना के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव डिडवारा, जींद निवासी सुनील (30) शनिवार रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से कैलाना की तरफ जा रहा था। जब वह गांव कैलाना के सामने पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के परिजनाें को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।