- Hindi News
- बालाजी सिक्योरिटी के संचालक पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज
बालाजी सिक्योरिटी के संचालक पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज
गांवसांदल कलां के पास स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के टावर से चोरों ने लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। सिक्योरिटी गार्ड ने मामले की सूचना निगम अधिकारियों को दी। उधर पुलिस ने बीएसएनएल के एसडीई की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है।
बीएसएनएल के एसडीई रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात चोर सांदल कलां रेलवे स्टेशन के पास स्थित टावर से चोरों ने लाखों का सामान चोरी किया। चोर उनके टावर से दो एयर कंडीशनर, एक बैटरी सेट, पांच सेल, एक बैटरी बैंक, रिलायंस कंपनी का टेलीफोन का सामान चुरा कर ले गए। शनिवार सुबह टावर पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी के बारे में उन्हें जानकारी दी। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत करवाया गया। राजलुगढ़ी चौकी से गए पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है।