- Hindi News
- पति जेठानी ननंद पर किया दहेज प्रताड़ना पर एफआईआर
पति जेठानी ननंद पर किया दहेज प्रताड़ना पर एफआईआर
शहरके गांधी नगर की एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर की गीता ने बताया कि उसकी शादी वार्ड-7 गन्नौर निवासी सोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोग उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। जिससे तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने गीता की शिकायत पर उसके पति सोनू, जेठानी सीमा ननद गीता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।