पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द हो अध्यापकों की नियुक्ति नहीं तो आंदोलन

जल्द हो अध्यापकों की नियुक्ति नहीं तो आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवचयनितजेबीटी अध्यापकों ने घोषणा कर दी है कि अगर उनकी नियुक्ति शीघ्र नहीं की गई तो वे फिर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। यह फैसला रविवार को यहां पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले नव चयनित जेबीटी अध्यापकों की बैठक में लिया गया।

बैठक में शिक्षकों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि कोर्ट की तरफ से अध्यापकों की टेक्निकल वेरीफिकेशन कराने के आदेश जारी किए थे, लेकिन सरकार ने टेक्निकल वेरीफिकेशन कराकर भर्ती को जानबूझ कर लटका दिया है। जिससे सभी चयनित शिक्षकों में बेहद रोष है। बैठक कैबिनेट मंत्री कविता जैन को ज्ञापन सौंपकर जल्द ही सभी अध्यापकों की नियुक्ति पत्र सौंपने की मांग भी की गई। बैठक में पात्र अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र दहिया ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर 9870 जेबीटी अध्यापकों का विज्ञापन जारी हुआ था। कोर्ट की तरफ से सरकार को आदेश दिया गया था कि 322 दिन के भीतर सभी जेबीटी अध्यापकों की भर्ती की जाए,लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार ने जेबीटी अध्यापकों को नियमों का हवाला देकर गुमराह किया।

वहीं अब नई सरकार ने समीक्षा प्रणाली शुरू करके अध्यापकों की भर्ती को लटकाने का काम शुरू कर दिया है। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष गन्नौर अशोक, ब्लाक अध्यक्ष खरखौदा, जिला महासचिव सचिन दहिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र छिक्कारा आदि मौजूद थे।

सोनीपत. नवचयनित जेबीटी शिक्षक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।