साले ने दी धमकी तो जीजा ने जहर खाया
गन्नौर| गढ़ीकेसरी के युवक को उसके साले ने पुलिस में पकड़वाने की धमकी दी तो उसने जहर खा लिया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने युवक की शिकायत पर उसके साले के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गढ़ी केसरी निवासी अमित ने बताया कि शुक्रवार को उसकी प|ी सविता के साथ उसकी कहासुनी हो गई। जिस पर उसकी प|ी ने अपने भाई को सूचना दे दी। इस पर उसके साले गांव कलिंगा, रोहतक निवासी राजेश ने उसे फोन कर कहा कि वह उसे पुलिस में पकड़वा देगा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी।