पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक की हत्या के बाद पुलिस ने चार जांच टीम बनाई

शिक्षक की हत्या के बाद पुलिस ने चार जांच टीम बनाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुगथलागांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले संस्कृत के प्राध्यापक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने जांच के लिए चार टीम बनाई गई है। पुलिस ने खानपुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया। शिक्षक की हत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं लगा सका है। पुलिस ने स्कूल के पूरे स्टाफ को खानपुर बुलाया था इसीलिए मंगलवार को पुगथला का स्कूल भी बंद रहा है। सुबह बच्चे स्कूल आए थे लेकिन पूरा स्टाफ खानपुर गया तो यहां विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई।

एसएचओ गन्नौर पुगथला और बजाना के मध्य जहां वारदात को अंजाम दिया गया वहां खेतों में गए जांच की कि कोई सुराग हाथ लगे। गांव फरमाणा निवासी नरेंद्र सिंह गांव पुगथला के सरकारी स्कूल में संस्कृत प्राध्यापक थे। वह सोमवार शाम को लगभग सवा चार बजे स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहे थे जब वे गांव बजाना के पास पहुंचने पर दो युवकों ने नरेंद्र सिंह को गोली मार दी थी। हमलावर पैदल ही खेतों की ओर भाग गए थे। ग्रामीणों ने शिक्षक को खानपुर महिला मेडिकल काॅलेज अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए चार टीम बनाई है। जिसमें एक गन्नौर थाना प्रभारी आशीष, दूसरी टीम खुबड़ू चौकी प्रभारी योगेंद्र तथा दो टीम सीआईए एसआईटी की बनाई गई है।

^शिक्षक की हत्या के मामले की जांच के लिए चार टीम बनाई गई है। पुलिस हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।’’ सतीशकुमार, डीएसपी, गन्नौर।

गन्नौर . स्कूलमें शिक्षक की हत्या के बाद मंगलवार को छुट्टी रही।

खबरें और भी हैं...