पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरोजगार युवाओं के साथ हुआ भेदभाव

बेरोजगार युवाओं के साथ हुआ भेदभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर| इनेलोप्रत्याशी निर्मल चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। विकास में भेदभाव किया। सोनीपत को जिसे छोटा भाई कहा गया उस क्षेत्र में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। विकास के नाम पर खर्च तो बढ़ा, लेकिन किसी भी गांव में पानी की निकासी नहीं है, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति नहीं है। यह मूल भूत सुविधाएं तो कांग्रेस दे नहीं पाई और कहती है विकास किया। वे गांव आहुलाना में आयोजित नुक्कड़ सभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा अब यह फैसला जनता की अदालत करेगी। उन्होंने अपील की कि वोट को संभालकर उसे देना जो आपके हितों की रक्षा कर सके। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा मिले। उनके साथ भानेराम, डा. पूरनमल राठी, बलबीर आहुलाना, संदीप आदि रहे।