धूम घड़ाके के साथ 10 ने भरे नामांकन
गन्नौर | धूमघडा़का करते, बम पटाखे छोड़ते नाचते गाते कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा के समर्थक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रिगन कुमार के कार्यालय पहुंचें, शनिवार को नामांकन का अंतिम दिन था 10 प्रत्यशियों ने नामांकन किया इसमें पांच प्रत्याशी आजाद थे तो पांच पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी रहे।
कांग्रेस से कुलदीप शर्मा, बसपा से हरिप्रकाश शर्मा राजलू गढी, आजाद उम्मीदवारों में राजेश कुमार पुरखास धीरान भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ नामांकन से पहले अपनी अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय आर्य राजसभा की टिकट पर शेखपुरा निवासी ईश्वर पुत्र दयानंद, समस्त भारतीय पार्टी की टिकट पर सरढ़ाना निवासी सुंदर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह, हरियाणा लोकहित पार्टी की टिकट पर दीपक शर्मा निवासी छारा, बहादुरगढ़ ने नामांकन भरा।