पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरजीत बाउंसर हत्या कांड में पांच आरोपी गिरफ्तार

सुरजीत बाउंसर हत्या कांड में पांच आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवपुरखास राठी में सुरजीत की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया इसमें से मुख्य आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पुरखास राठी निवासी दयानंद ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा सुरजीत (24) गुरुवार शाम को गुडगांव से अपने घर आया था। वह रात करीब आठ बजे गांव के बस स्टैंड की तरफ घूमने के लिए घर से निकला था। देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि सुरजीत घायल अवस्था में पड़ा है। जब वह पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

उसकी चाकुओं से हत्या की गई थी। दयानंद ने आरोप लगाया था कि उसके बेटे की हत्या गांव के रविंद्र, राममेहर, राजेंद्र प्रदीप तथा गांव कैलाना के भगता भोलू ने की है। उसके बेटे का रविंद्र से एक वर्ष पहले झगड़ा हुआ था।

जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। गन्नौर थाना प्रभारी अनिल कुमार एएसई सतबीर की टीम ने पांच आरोपियों को मामन भट्ठा पुरखास के पास से काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रविंद्र, राममेहर, राजेंद्र प्रदीप तथा गांव कैलाना निवासी निरंकार उर्फ भोलू हैं।