- Hindi News
- अनियमितता मिलने पर गढ़ी केसरी का डिपो रद्द
अनियमितता मिलने पर गढ़ी केसरी का डिपो रद्द
गढ़ीकेसरी में डिपोधारक के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच के बाद उसे रद्द करने के आदेश जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने जारी किए हैं। डिपो धारक पर आरोप था कि वह कम राशन वितरित कर रहा है। उसका कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जांच में अनियमितताएं मिली जिसके जांच रिपोर्ट आने पर उसका डिपो रद्द कर दिया गया।
मिट्टीका तेल नहीं मिलता था : वार्डचार निवासी रामबीर का आरोप था कि चीनी पर एक रुपए प्रति किलो अधिक लिया गया, जबकि मिट्टी का तेल उसे कभी मिला ही नहीं। प्रेम चंद ने बयान दिया कि मिट्टी का तेल कभी नहीं मिला राशन कार्ड डिपो धारक के पास ही जमा है। इस कारण उसे यह भी नहीं पता कि इस पर क्या चढ़ाया गया है। सरदारा, मुकेश कुमार, बलबीर, पुष्पा, अनिल इनमें से किसी के पास भी राशन कार्ड होने की बात कही गई। उन्होंने बयान दिए कि उनके राशन कार्ड तो डिपोधारक के पास जमा हैं। मिट्टी का तेल उन्हें कभी नहीं मिला।
शिकायत मिलने पर जांच दल में इंस्पेक्टर नरेंद्र अहलावत, नवीन पालीवाल, रविंद्र सिंह, चरण जीत सिंह, अनूप सिंह आदि ने वार्ड चार गढ़ी केसरी के डिपो धारक की जांच की। जांच के दौरान जो स्थिति मिली इसमें अनियमितताएं थी। टीम को डिपोधारक मैजूद नहीं मिला था इसलिए रिकार्ड उपलब्ध होने पर स्टाक का मिलान नहीं हो पाया। डिपो पर 13 कट्टे गेहूं 11 किलो चना दाल मिली। कोई साइन बोर्ड नहीं था। निगरानी कमेटी के सदस्यों की सूची लगी नहीं मिली। मौके पर बीपीएल, एएवाई, पीएच कार्डधारकों की सूची लगी हुई नहीं थी। मिट्टी तेल के चार ड्रम खाली मिले। जिन पर डिपोधारक का नाम लाइसेंस नंबर लिखा नहीं मिला। मौके पर सात बीपीएल, एएवाई कार्डधारकों के बयान लिए गए।