पुरखास धीरान में चोरी
गन्नौर | गांवपुरखास धीरान निवासी जगदीश ने बताया कि बुधवार रात को चोर उसके घर में घुस गए। चोर घर के अंदर से 29 सौ रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह उसे कमरे का सामान बिखरा मिला। जिस पर उसे चोरी का पता लगा। उसने मामले की सूचना गन्नौर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।