पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विश्व कल्याण के लिए चार दिवसीय आध्यात्मिक जागृति की रथ यात्रा

विश्व कल्याण के लिए चार दिवसीय आध्यात्मिक जागृति की रथ यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसटीकाॅलोनी स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में गायत्री चेतना केंद्र की ओर से 108 कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ 19 से 22 फरवरी तक होना है। इसके लिए गांव-गांव शहर की गलियों में गायत्री परिवार के सदस्य रथ यात्रा जन जागृति के लिए निकाल रहे हैं।

गांधी नगर में रविवार को ईश्वर गौड़ श्रीराम शर्मा उनके साथी सहयोगी मानव प्रेमियों को निमंत्रण दे रहे थे। नव निर्माण एवं मानव मात्र के कल्याण के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में होने वाले आध्यात्मिक, धार्मिक अनुष्ठान में समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया जा रहा है। रथ के साथ चलने वाले परिवार के सदस्य उनके संपर्क में आने वालों को प्रसाद वितरित कर रहे थे साथ कार्यक्रम की रुपरेखा बता रहे थे कि श्रेष्ठ पुरुषों को धर्म, देश जाति की रक्षा के लिए संगठित एकत्रित करना ही यज्ञ है ऐसा शास्त्रों में लिखा है। ईश्वर गौड़ ने बताया कि 19 फरवरी को कलश यात्रा चौधरी लहरी सिंह पार्क, नगरपालिका गन्नौर से आरंभ होगी। 20 फरवरी को सामूहिक ध्यान साधना एवं प्रज्ञायोग देव पूजन, यज्ञ एवं संस्कार संगोष्ठी, प्रवचन संगीत, 21 फरवरी को लगातार यही कार्यक्रम चलेंगे, 22 फरवरी को पूर्ण आहुति होगी।

गन्नौर . बीएसटीकाॅलोनी में होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए रथ लेकर आमंत्रण देते हुए।

खबरें और भी हैं...