पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुकेश बने सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान

मुकेश बने सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वकर्मचारी संघ की गन्नौर ब्लाक की ईकाई का गठन जिला प्रधान रामेहर शर्मा सचिव जयभगवान की उपस्थिति में हुआ। इसमें प्रधान मुकेश कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग से सचिव सुरेंद्र कुमार बिजली निगम से कोषाध्यक्ष संदीप राणा चुने गए हैं।

मांगेंनहीं मानी तो विधान सभा का घेराव करेंगे कर्मचारी : जिलाप्रधान रामेहर ने इस दौरान कहा कि पंजाब के समान वेतन मिले, निजीकरण, आऊट सोर्सिंग ठेका प्रथा खत्म हो, डेढ़ लाख पद खाली पड़े हैं इनकाे भरा जाए। चाहे इसके लिए अस्थाई भर्ती करे सरकार। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो वे आने वाले समय में विधानसभा का घेराव करेंगे। यह सरकार कर्मचारी विरोधी है। चुनाव के समय जो वायदे किए गए थे सरकार उन सभी को भूल गई। सरकार ने बायोमिट्रीक से हाजिरी लगाने का सिस्टम करके उनकी परेशानी को बढ़ा दिया है।

इस दौरान ओमप्रकाश, बेगराज, श्रीभगवान, मोहम्मद अली, नफीस, नरेंद्र, सुरेंद्र, राधे, रमेश ने अपनी मांगों को लेकर पूर्व स्पीकर एवं गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।

खबरें और भी हैं...