पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झांसी की रानी बनो, भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़नी है : निर्मल

झांसी की रानी बनो, भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़नी है : निर्मल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | झांसीकी रानी बनके मैदान में उतरो, भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़नी है। इनेलो प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने गांव पुरखास धीरान में महिलाओं को संबोधित करते हुए रविवार को यह बात कही है।

निर्मल ने कहा कि महिलाएं सरकार को अपनी ताकत से बदलती हैं। यह ताकत आपके वोट की है। खुद को पहचानों, मतदान की ताकत को समझो, इसका प्रयोग करो। उन्होंने कहा कि वे यहां की बेटी हैं, बहन हूं, आपके दर्द को समझती हूं। मुझे अपनी ताकत देना, दावा किया तुम्हारे दुख और दर्द को दूर करने का जिम्मा उठाऊंगी, अपनी जिम्मेदारी को निभाऊंगी। कांग्रेस ने जनता से वायदा खिलाफी की है। दस लाख नौकरी देने का वायदा कर सौतेला व्यवहार किया है।