- Hindi News
- खाली बैठे रहे अधिकारी नहीं पहुंचा नामांकन के लिए कोई भी प्रत्याशी
खाली बैठे रहे अधिकारी नहीं पहुंचा नामांकन के लिए कोई भी प्रत्याशी
भास्कर न्यूज | सोनीपत/ गन्नौर
हरियाणाविधानसभा आम चुनाव-2014 के लिए 20 सितंबर से नामांकन भरने का काम शुरू होना था, लेकिन कनागतों के चलते पहले दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं पहुंचा। नामांकन लेने के लिए तैनात किया गया गया स्टॉफ अधिकारी पूरे दिन खाली बैठकर राह ताकते रहे।
निर्वाचन अधिकारी सोनीपत अमित खत्री गन्नौर रिगन कुमार ने बताया कि नामांकन भरने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक था। इस समयावधि में कोई भी नामांकन नहीं आया। वहीं गन्नौर में अभी तक इनेलो की तीन गाड़ियों और स्पीकर तथा राष्ट्रीय आर्य राजसभा को दो गाड़ियां चलाने की स्वीकृति दी गई। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों को सुविधा देने के लिए कार्यालय में एक ही खिड़की पर सभी काम करने की व्यवस्था की गई। नामांकन करने वालों की शनिवार को पूरा स्टाफ इंतजार करता रहा है कार्यालय बाहर पुलिस सुरक्षा के लिए तैनात थी, ताकि व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
गन्नौर. चुनावकार्यालय में अपने काम में व्यस्त है कर्मचारी