पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

दस हजार की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवलल्हेड़ी स्थित पशु अस्पताल में ठेके पर लगे कर्मी को विजिलेंस की टीम ने मृत भैंस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के एवज में दस हजार रुपए की रिश्वत लेते काबू किया है। आरोपी पशु चिकित्सक के नाम पर रिश्वत लेते काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सक को भी काबू कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव राजलुगढ़ी निवासी संदीप ने विजिलेंस टीम को शिकायत दी थी कि उसकी भैंस पिछले दिनों मर गई थी। उसने अपनी भैंस का इंश्योरेंस करवा रखा था। जिसके लिए उसने राजलुगढ़ी पशु हास्पिटल में चिकित्सक डा.रघुबीर से अपनी भैंस का पोस्टमार्टम करवाया था। जब उसने चिकित्सक से पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने को कहा तो उसने दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर दी। इतना ही नहीं उसने रिश्वत की राशि गांव लल्हेड़ी पशु हास्पिटल में ठेके पर लगे कर्मी जयदीप को देने की बात कही। विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को आरोपी को पकडऩे के लिए विजिलेंस थाना प्रभारी राजीव सिंह के नेतृत्व में एएसआइ पवन कुमार, ओमपाल, राकेश, एचसी नेत्रपाल सिपाही अमित मंदीप की टीम बनाई गई। आरोपी को पकडऩे के लिए तहसीलदार नवदीप नैन को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। टीम ने संदीप के बताए अनुसार गांव लल्हेड़ी पशु हास्पिटल से जयदीप को रंगे हाथ काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की दस हजार रुपये की राशि संदीप की भैंस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट बरामद कर ली। विजिलेंस टीम का कहना है कि आरोपी जयदीप ने बताया कि डा.रघुवीर के कहने पर उसने राशि ली थी। उसे मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनीपत से आरोपी डा.रघुवीर को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।