- Hindi News
- शास्त्री नगर में ताले तोड़कर घर से हजारों का सामान चोरी
शास्त्री नगर में ताले तोड़कर घर से हजारों का सामान चोरी
दिनदहाड़े शास्त्री नगर में चोरी की वारदात हुई है। फोटोग्राफर के घर में दोपहर के बाद दो और पौने चार के बजे के बीच में चोरी हुई। उस समय वह एक शादी समारोह में फोटोग्राफी के लिए गया हुआ था।
शास्त्री नगर निवासी फोटोग्राफर सुशील ने बताया कि उसका मकान का एक भाग उसने अभी नया बनाया था। दूसरे भाग में वह अपनी फोटोग्राफी के कार्य को करता है। दोपहर को दो बजे और पौने चार बजे के बीच यह वारदात हुई चोरी करने वाला देखा भी, लेकिन यह शक ही नहीं हुआ कि वो चोरी के करके घर से गया। सुशील की प|ी ऊपरी मंजिल पर थी उसने देखा एक युवक दो बैग में सामने लेकर जा रहा है। उसकी उम्र लगभग 22 साल की है। उसके बाल घुंघराले हैं। दोपहर उसके घर से बाहर निकल कर वो बांई तरफ गया तो पड़ोस के लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। सामान बिखरा पड़ा है जब वहां जाकर संभाला तो अलमारी उखाड़ रखी थी। दरवाजों के ताले तोड़ रखे थे। एक एलसीडी, चार कैमरे और दूसरा सामान चोरी हुआ है। सुशील की शिकायत पर पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज कर लिया, कार्रवाई शुरु कर दी है। इससे पहले भी अशोक किताब घर, एक किरयाने, एक कपड़े, एक घी की दुकान और एक शोरुम में चोरी हो चुकी है। यह शहर में छठी चोरी की वारदात हुई है और पकड़ा कोई नहीं गया है।
गन्नौर. अलमारीसे चोरी हुआ सामान।