- Hindi News
- खेल नीति से देश को सबसे ज्यादा पदक हरियाणा ने दिए : हुड्डा
खेल नीति से देश को सबसे ज्यादा पदक हरियाणा ने दिए : हुड्डा
पूर्वमुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बेहतर खेल नीति की बदौलत सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए लेकर आए हैं। अब इससे छोड़छाड़ का मतलब खेलों को बढ़ने से रोकना है। इन जन हितैषी नीतियों में अगर सुधार की गुंजाइश है तो उसमें सुधार करें। इन्हें खत्म करने का मतलब खिलाड़ियों से खिलवाड़ है। वे सोमवार शाम दिल्ली जाते समय लड़सौली विश्राम गृह में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उनके साथ में विधायक कुलदीप शर्मा, रणधीर मलिक, राकेश कैलाना आदि रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उनके कार्यकाल के दौरान कैबिनेट के सहयोग से खेल नीति लागू की थी। जिससे खिलाडिय़ों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कुल 38 स्वर्ण पदक में से 22स्वर्ण पदक हरियाणा से देश की झोली में डाले थे। खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दी गईं। जबकि पंजाब को का युवा नशे की चपेट में आया हुआ है। हरियाणा की खेल नीति का ही नतीजा है कि यहां का युवा ड्रग्स से बचकर खेलों की ओर मुड़ा। देश का नाम ऊंचा किया। भाजपा सरकार इसी खेल नीति को खत्म करने पर तुली हुई है जो प्रदेश के खिलाडिय़ों के हित में नहीं है। उनकी सरकार ने प्रदेश के 250 बड़े गांवों में खेल स्टेडियम बनवाए ताकि ग्रामीण स्तर पर खेल सुविधा मिल सके। अगर प्रदेश सरकार कुछ करना ही चाहती है तो जो सुधार इस नीति में किया जा सकता है वह करे। उन्होंने कांग्रेस राज में स्वास्थ्य सेवाओं की अनदेखी के आरोप को निराधार बताया। साथ ही कहा कि करनाल, सोनीपत, मेवात महेंद्रगढ़ को मेडिकल कालेज मिले। भाजपा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना चाहती है तो वह स्वागत योग्य है, लेकिन जनहितैषी नीतियों से छेड़छाड़ हो।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के समय जो वादे किए थे वे सब हवा हो गए हैं।
गन्नौर. लड़सौलीविश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।