- Hindi News
- 22 से 29 तक लगेगा निशक्तों के लिए जांच शिविर
22 से 29 तक लगेगा निशक्तों के लिए जांच शिविर
डीसीराजीव रतन ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा एलिम्को कानपुर के सहयोग से नि:शक्त व्यक्तियों के लिए 22 से 29 दिसंबर तक उपमंडल स्तर पर जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें नि:शक्त व्यक्तियों को सहायक उपकरण जिनमें ट्राई साइकिलें, व्हील चेयर, बैसाखियां, कानों से सुनने की मशीन, कैलिपर, कृत्रिम हाथ तथा पैर आदि वितरित करने के लिए पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को खेल स्टेडियम निकट गैस गोदाम गन्नौर में, 23 दिसंबर को जय नारायण धर्मशाला खरखौदा में, 24 दिसंबर को सनातन धर्म मंदिर मेन बाजार गोहाना में, 29 दिसंबर को जैन मंदिर मिशन रोड सोनीपत में जांच कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।