पशुपालक को बंधक बनाकर किए पशु चोरी
गांवआहुलाना से चोर पशुपालक के पैर बांधकर उसके चार पशु चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत में गांव आहुलाना निवासी सोनू ने बताया कि गुरुवार रात को उसका पिता रणबीर पशुवाड़ा में सो रहा था। रात को चार-पांच व्यक्ति आए और उसके पिता के चारपाई पर ही पैर बांध दिए। बाद में आरोपियों ने कैंटर मंगवाकर उनकी दो भैंस दो कटड़ी उसमें चढ़ा ली और फरार हो गए। अंधेरा होने के कारण उसका पिता आरोपियों को नहीं देख सका। बाद में उसके पिता ने बंधन मुक्त होकर मामले से उन्हें अवगत करवाया। जिस पर उसने पुलिस को शिकायत दी।