- Hindi News
- संचार क्रांति से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी : आत्रेय
संचार क्रांति से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी : आत्रेय
भाजपाजिलाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ता संचार संपर्क बढ़ाएं। स्वच्छता अभियान को व्यवहारिक बनाएं। वे गन्नौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन की पार्टी इस वक्त सबसे बड़ी पार्टी है अब भाजपा इस ओर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए यह ध्यान देना है कि हम केवल फोटो छपवाने तक ही सीमित रह जाएं। इसको असल रुप देने के लिए अपने घर आसपास और क्षेत्र में इसको व्यवहारिकता में जीवनशैली में शामिल कर लें। यदि कहीं पर शादी में गए और वहां कोई सामान इधर उधर पड़ा दिखाई देता है तो उसे उठाकर कूड़ादान में डाल देंगे तो दूसरों को प्रेरणा मिलेगी। हमारा कर्म ही पहचान बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता भी स्वस्थ जीवन जीने के लिए एक कदम है योग से स्वस्थ तो स्वच्छता से भी स्वस्थ रहेंगे। ऐसा करके ही सबको अपना बनाएंगे। सदस्यता को बढ़ाएंगे। हमें हौंसला बुलंद रखना है। आजाद नेहरा, कृष्ण गोपाल त्यागी, जोगेंद्र गुलिया, अनिल आंतिल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस धनवाल आदि उनके साथ रहे।