बैलों के साथ यूपी के दो व्यक्ति पकड़े
गन्नौर| यमुनानदी से होकर दो बैलों को यूपी ले जाने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने पीर गढ़ी के पास से पकड़ लिया। वह दोनों बैलों को यमुना नदी पार करवा कर उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार बैलों को मुक्त करवा कर स्थानीय गोशाला में भिजवाया। जीटी रोड स्थित पुलिस चौकी के हैड कांस्टेबल वेदवीर सिंह ने बताया कि वह और उनके साथ हैडकांस्टेबल राम मेहर सिपाही नवीन मलिक के साथ गश्त करते हुए गांव बेगा के नजदीक पंहुचे तो उन्हें गोरक्षा दल के सदस्य सुभाष ने सूचना दी कि दो व्यक्ति दो बैलों को साथ ले कर यमुना नदी को पार कर रहे हैं। सूचना पर वे अपनी पुलिस टुकड़ी के साथ गांव पीर गढ़ी के पास यमुना नदी पर पहुंचे। उनका कहना है कि जब वे यमुना नदी पर पंहुचे तो पुलिस को देख कर दोनों व्यक्ति बैलों को छोड़ कर भागने लगे, लेकिन सुभाष पुलिस टुकड़ी ने उनको घेर कर काबू कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों व्यक्तियोंं ने अपनी पहचान सबका उत्तरप्रदेश निवासी नौमी सितेंद्र गांव सबका निवासी के रुप में हुई है। वेदवीर ने बताया कि पकड़े गए दोनो व्यक्तियो के पास बैलों की खरीद की कोई रसीद हुलिया नहीं मिला, इन्हें गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दोनों बैलों को छुड़वा कर स्थानीय गोशाला में भिजवा दिया।