सब्र, संतोष, धैर्य से घर स्वर्ग बनता है
गन्नौर| दिल्लीसे अध्यात्म जागृति प्रचार यात्रा पर निकलीं निरंकारी संत वेद कुमारी ने कहा कि सहनशीलता संतों का गहना है जिस घर में सबर संतोष धैर्य का वास है वहां स्वर्ग बन जाता है। सतगुरु ने यही संदेश मानव परिवार को दिया है कि एकत्व को समझ कर आगे बढ़ने वालों को सुखद अनुभूति होती है। वे निरंकारी सत्संग भवन में प्रवचन कर रहीं थीं। वे गन्नौर में प्रचार यात्रा के प्रथम पड़ाव पर कार्यक्रम पहुंची यहां से वे समालखा पानीपत, आदि क्षेत्रों में 19 दिवसीय प्रचार यात्रा में 35 सत्संग समारोह में संदेश देगी। बसंत विहार स्थित संत निरंकारी मंडल की गन्नौर शाखा के मुख्य रामनिवास की माता सावित्री देवी ने प्रचार यात्रा पर आई वेद कुमारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जब हमारे अंत:करण में सकारात्मकता आने लगती है तो स्वत: ही मान बड़ाई, यश, कीर्ति आने लगती है। परिवारों में खुशी का आलम बनता है तो सबके हृदयों में शीतलता आती है। जीवन को महान बनाने के लिए कोई वेषभूषा की जरूरत नहीं है। सत्कार और नम्रता का व्यवहार जीवन को श्रृंगारित करता है। मां, बहन बेटी के रुप में नारी का जीवन महान है देवी के रुप में इसकी पूजा होती है।
गन्नौर. प्रचारयात्रा पर आईं वेदकुमारी का स्वागत करती माता सावित्री जी।