पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 से 29 तक निशक्तों के लिए जांच शिविर

22 से 29 तक निशक्तों के लिए जांच शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनीपत| जिलारेड क्रॉस सोसायटी द्वारा नि:शक्त व्यक्तियों के लिए 22 से 29 दिसंबर तक जांच शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नि:शक्त व्यक्तियों को ट्राई साइकिलें, व्हील चेयर, बैसाखियां, कानों से सुनने की मशीन, कैलिपर, कृत्रिम हाथ तथा पैर आदि वितरित करने के लिए पहचान की जाएगी। 22 दिसंबर को गन्नौर में, 23 दिसंबर को जय नारायण धर्मशाला खरखौदा में, 24 को बाजार गोहाना में, 29 दिसंबर को जैन मंदिर मिशन रोड सोनीपत में जांच कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।