पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाकपा का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 13 से

भाकपा का तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 13 से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकपाका तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 13 से 15 फरवरी को गन्नौर में होगा। यह जानकारी अनूप नगर स्थित पार्टी कार्यालय में दी गई है। अध्यक्षता हंसराज राणा ने की। जिला सचिव एडवोकेट सतेंद्र गिरि ने कहा कि पार्टी के 15वें राज्य सम्मेलन की तैयार शुरु हो चुकी हैं।

13 फरवरी को अनाज मंडी में एक जनसभा होगी। जिसमें सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव एस सुधाकर एवं राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर, प्रदेश सचिव दरियाव सिंह कश्यप मुख्य वक्ता होंगे। सायं चार बजे से प्रजापत धर्मशाला में तीन दिवसीय सम्मेलन होगा। जिसमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने, विधवा-विकलांग-वृद्धावस्था पेंशन बढ़ा कर तीन हजार रुपए करने, उद्योगों में श्रम कानून लागू करने, बेरोजगार नौजवानों का बेरोजगारी भत्ता बढ़ा कर पांच हजार रुपए प्रति माह करने, सरकारी कार्यालयों-स्कूलों अस्पतालों में खाली पड़े पदों को भरने, छोटे किसान, खेत मजदूर औद्योगिक मजदूरों को बीपीएल में शामिल करने, खाद्य सुरक्षा कानून में संशोधन करके प्रति परिवार 35 किलो अनाज प्रतिमाह 2 रुपए किलो की दर से देने, महिलाओं, दलितों पिछड़ों पर सामाजिक अत्याचार रोकने सभी जरूरतमंद परिवारों को सौ-सौ वर्ग गज के रिहायशी प्लाट देने आदि मांगों पर विचार कर आंदोलन की रूप रेखा बनाई जाएगी।