- Hindi News
- दिल्ली की जनता ने राजनीति के दर्पण में भाजपा को चेहरा दिखाया : कुलदीप
दिल्ली की जनता ने राजनीति के दर्पण में भाजपा को चेहरा दिखाया : कुलदीप
गन्नौर| पूर्वविधान अध्यक्ष एवं गन्नौर के विधायक कुलदीप शर्मा ने कहा कि सदा रहा जमाना किसी का.. यह बात सभी को समझ लेनी होगी। भाजपा का विजय रथ दिल्ली में जाकर रुक गया है। दिल्ली की जनता ने राजनीति के दर्पण में भाजपा को उसका चेहरा दिखा दिया। यह बता दिया है कि लोकतंत्र में जनता किसी की जागीर नहीं है। जनता के दिल का दर्द नहीं समझोगे तो जनता इसका जवाब ऐसे भी देगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा ने जिस तरह नकारात्मक राजनीति का सहारा लिया। कोई घोषणा पत्र नहीं दिया, खाली गोल मटोल बात करके वोटर को गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन इसका जवाब जनता ने दिया है कि अब बहकावे में कोई आने वाला नहीं हैं।