पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपुर में युवक को गोली मार कर किया घायल

राजपुर में युवक को गोली मार कर किया घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवराजपुर में देर शाम एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वो घायल हो गया। वह सोनीपत से अपने घर वापस आकर मोटर साइकिल खड़ी कर रहा थी तभी उस पर किसी ने फायर किया। हमलावरों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी रणधीर का पुत्र कृष्ण सोमवार को किसी काम से सोनीपत गया था। जब वह वापस आया तो मोटर साइकिल खड़ने लगा। उसी दौरान उस पर किसी ने गोली चला दी गई। जिससे वो घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग इस ओर आए तो हमलावर फरार हो गए। घायल को परिवार वालों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गोली कृष्ण के दाएं कंधे पर लगी है। लोगों की मदद से परिजनों ने कृष्ण को सिविल अस्पताल सोनीपत लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कृष्ण को रेफर कर दिया। परिजनों ने इसके बाद कृष्ण को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डीएसपी प्रदीप, पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल पहुंचे। देर रात तक परिजनों द्वारा इस संदर्भ में पुलिस थाने में केस दर्ज नहीं करवाया गया था।