आप कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
मंगलवारको दिल्ली में बहुमत लेकर आई आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की खुशी सिर्फ दिल्ली ही नहीं खरखौदा में भी देखने को मिली। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केवल विजयी जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया बल्कि पटाखे फोड़कर मिठाई बांटकर अपनी खुशी को दोगुना किया।
आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पर जो विश्वास दिखाया है उससे यह साबित हो गया है कि दिल्ली की जनता वायदों में नहीं काम में विश्वास रखती है। आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जो 49 दिन की सेवा दिल्ली में की थी।
उसे देखते हुए जनता से फिर से आम आदमी पाटी में अपनी आस्था दिखाई है। ऐसे में आप पूरी निष्ठा के साथ दिल्ली में विकास के नए आयाम स्थापित करते हुए कार्य करेगी। इस अवसर पर मनोज कुमार, बिजेंद्र, नवीन, सुमित, दिनेश सौदा, राजेश सिसाना, धर्मपाल फरमाणा राजेंद्र रंगा आदि मौजूद रहे।
दिल्लीमें जनता की जीत हुई : जसमेर : गन्नौर | आमआदमी पार्टी के नेता जसमेर सिंह ने कहा है कि दिल्ली में ऊर्जावान अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत हुई है। हरियाणा के लोगों ने दिल्ली के चुनाव में बहुत ज्यादा सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जनता ने यह बताया है कि यह कोई हवा में काम नहीं होते। लोकतंत्र में वोटर को समझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में पार्टी की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगीं।
सोनीपत . दिल्लीमें मिली जीत पर स्टेशन के बाहर खुशी मनाते आप कार्यकर्ता।
सोनीपत | हरियाणाकर्मचारी महासंघ जिला कमेटी की बैठक पंचायत भवन में हुई। इसमें हरियाणा रोडवेज महासंघ के राज्य महासचिव जगमोहन आंतिल ने कहा कि केंद्र प्रदेश सरकार को इस चुनाव से सबक लेने की जरूरत है। जनता और कर्मचारियों ने पूरी ताकत लगाकर देश प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। लेकिन सरकार ने अब तक जो फैसले लिए वह कर्मचारियों के विरोध में हैं। आम जनता के लिए भी कुछ नहीं किया। उन्होंने 26 फरवरी को होने वाले असहयोग दिवस पर साथियों से विचार विमर्श किया। कृष्णा मलिक ने कहा कि डीसी द्वारा लघु सचिवालय परिसर में धारा 144 लागू करना आम जनमानस के अधिकारों का हनन है। लोगों को अपनी बात रखने का उन्होंने कोई मंच मुहैया कराए बिना ही यह फरमान सुना दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि असहयोग दिवस में कर्मचारी बढ़ चढ़कर भाग लें। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र खत्री ने अध्यक्षता की। मौके पर सूरजभान दहिया, बलबीर मलिक आदि मौजूद रहे।