पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 को सैंय्या खेड़ा में लोक अदालत

22 को सैंय्या खेड़ा में लोक अदालत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर | जिलाविधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में 22 फरवरी को गन्नौर उपमंडल के गांव सैंय्या खेड़ा में ग्रामीण लोक अदालत लगेगी। एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिवीजन) कम चेयरमैन उपमंडल विधिक सेवाएं प्राधिकरण नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन न्यायमूर्ति एसके मित्तल के निर्देशानुसार उपमंडल स्तर पर ग्रामीण लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैंय्या खेड़ा गांव की चौपाल में लगने वाली इस लोक अदालत में दर्जनभर गांवों के विभिन्न मामलों की सुनवाई की जाएगी। इनमें सैंय्या खेड़ा सहित पुगथला, मोई, माजरी, भादी, दुभेटा, तेवड़ी, बजाना कलां, बजाना खुर्द आदि गांव शामिल हैं।