महिलाओं ने घरों के बाहर बिजली मीटर लगाने का किया विरोध
जगमगयोजना के अंतर्गत गांव टेहा में घर से बाहर गली में बिजली के मीटर लगाने को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर रोष प्रदर्शन के बाद एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक राजबीर दहिया को ज्ञापन सौंप दिया।
मीना, प्रकाशवती, निर्मला, संतोष, निष्ठा, खजानी, कलावती, बीरो, ममता, किताबों, राजबाला, मौनी, सुषमा, आदि महिलाओं का कहना है कि आपसी रंजिश के चलते कोई भी व्यक्ति बाहर लगाए गए मीटर के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। इसके साथ ही मीटर को भी नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होेंने कहा कि बिजली निगम लिखित में आश्वासन दे कि बाहर गली में लगे हुए मीटर के साथ कोई छेड़छाड़ होने की घटना होती है तो उसका जिम्मेवार निगम होगा।