हरियाणा में विकास को नई ऊंचाई मिलेगी : शहनवाज
गन्नौर| भाजपाके राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि देश को गुमराह करने वाली कांग्रेस की विचारधारा नकारात्मक रही है। भाजपा ने हरियाणा को विकास की नई डगर दी है। इसमें सबसे खास बात यह है कि एक खास जगह का नहीं सामूहिक तौर पर पूरे प्रदेश का विकास करने नई ऊंचाई देने पर काम हो रहा है। वे जीटी रोड बड़ी स्थित जिला पार्षद ज्योति पूर्व जिला पार्षद नरेंद्र पहलवान के कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। पांच साल के अंदर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे तथा जनता से किए गए वायदों को पूरा करेंगे। कांग्रेस की नीयत ही आलोचना करना है तो इसमें भाजपा को घबराने की बात ही नहीं।