अंबेडकर, कबीर, वाल्मीकि रविदास जयंती सरकारी स्तर पर मनाएगें : पंवार
गन्नौर | परिवहनमंत्री कृष्ण पंवार ने कहा कि अंबेडकर, कबीर, वाल्मीकि और रविदास जयंती सरकारी स्तर पर मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की है और इसका व्यवहारिक स्वरूप 21 फरवरी को रोहतक में देखने काने मिलेगा। वे नगरपालिका रोड स्थित रविदास मंदिर में रविदास जयंती के लिए समाज को न्यौता देने आए थे। उनके साथ पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक, राजेंद्र कौशिक, रोहताश, विजय ठेकेदार, मनी नरवाल, राज दहिया, कुलदीप कैराना, जयनारायण, दयानंद आदि शामिल रहे। पंवार ने कहा कि संत की कोई जाति नहीं होती है और ही वे किसी धर्म विशेष या संप्रदाय के होते हैं।