- Hindi News
- 126 प्रत्याशियों ने किए 146 नामांकन दाखिल
126 प्रत्याशियों ने किए 146 नामांकन दाखिल
जिलासोनीपत की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 126 प्रत्याशियों द्वारा 146 नामांकन दाखिल किए गए। जिनमें 22 महिला प्रत्याशियों 29 नामांकन दाखिल किए गए। उम्मीदवारों में 15 रजिस्टर्ड पार्टियों के 74 प्रत्याशियों द्वारा 93 नामांकन दाखिल किए गए तथा 52 आजाद प्रत्याशियों द्वारा 53 नामांकन दाखिल किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी समीर पाल सरो ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में इंडियन नेशनल कांग्रेस के 11 प्रत्याशियों द्वारा 15 नामांकन दाखिल किए गए। भाजपा के 10 प्रत्याशियों ने 14 नामांकन, इनेलो के 11 प्रत्याशियों ने 16, बसपा के 7 प्रत्याशियों ने 7 नामांकन दाखिल किए। समाज वादी पार्टी के 1 प्रत्याशी द्वारा 1 नामांकन दाखिल किया गया। हजकां के 9 प्रत्याशियों द्वारा 12 नामांकन, राष्ट्रीय आर्य राज सभा के 3 प्रत्याशियों द्वारा 3 नामांकन, समस्त भारतीय पार्टी के 5 प्रत्याशियों द्वारा 5 नामांकन, हलोपा के 9 प्रत्याशियों द्वारा 11 नामांकन, पूर्वांचल राष्ट्रीय कांग्रेस के 1 प्रत्याशी द्वारा 1 नामांकन, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के 1 प्रत्याशी द्वारा 2 नामांकन, एसयूसीआई कम्युनिस्ट के 2 प्रत्याशियों द्वारा 2 नामांकन, राष्ट्रवादी जनता पार्टी के 1 प्रत्याशी द्वारा 1 नामांकन, हरियाणा क्रांति दल के 1 प्रत्याशी द्वारा 1 नामांकन, हरियाणा जन चेतना पार्टी के 2 प्रत्याशियों द्वारा 2 नामांकन तथा 52 आजाद प्रत्याशियों द्वारा 53 नामांकन दाखिल किए गए।
गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में 17 प्रत्याशियों द्वारा 20 नामांकन जिनमें दो महिलाओं द्वारा चार नामांकन दाखिल किए।