सेवा की शक्ति का आशीर्वाद मांगा
गन्नौर| भाजपाउम्मीदवार जितेन्द्र मलिक ने कहा है कि साधु संतों का आर्शिवाद ही बेडा पार लगाते हैं। निरंकारी सत्संग में पहुंचे मलिक ने कहा कि चुनाव जीतने पर उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के विकास के साथ स्वच्छ प्रशासन की रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का वोट के रूप में उन्हें आशीर्वाद मिलता रहा है, इस बार भी सेवा करने की शक्ति का आशीर्वाद प्रदान करना। निरंकारी संत गुलशन बाठला ने कहा कि साध संगत जी निरंकारी मिशन पूरे विश्व को मानव परिवार मानता है।
गन्नौर. भाजपाप्रत्याशी जितेंद्र मलिक सत्संग में आशीर्वाद लेने पहुंचे।