- Hindi News
- बदमाशों की गुंडागर्दी , बट मार कर युवक का किया अपहरण
बदमाशों की गुंडागर्दी , बट मार कर युवक का किया अपहरण
गन्नौर-चिरसमीमार्ग पर जीटी राेड के पास कार सवार चार बदमाशों ने चिरसमी गांव के एक युवक के सिर में पिस्तौल का बट मारकर उसका अपहरण कर लिया। घटना के समय युवक का चचेरा भाई भी उसके साथ घटना के बाद वह सहम गया और मामले से पुलिस परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं का सुराग लगाने के लिए सात टीमें गठित की हैं। पुलिस ने बताया कि जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सोमवार को गांव चिरस्मी निवासी मुकेश (35) अपने चचेरे भाई धर्मपाल के साथ अपनी वैगनआर गाड़ी ठीक करवाने के लिए गन्नौर शहर आया था। शाम को गाड़ी ठीक करने के बाद जब वह वापिस गांव लौट रहे थे तो जीटी से गांव की तरफ मुड़ते ही स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उनकी कार जबरदस्ती रुकवा ली। कार से उतरे बदमाशों ने मुकेश को कार से बाहर निकाल लिया इसके बाद बदमाशों ने उसके सिर में पिस्टल का बट मारा और उसे उठाकर अपनी कार में डाल लिया। इसके बाद आरोपी मुकेश का अपहरण कर फरार हो गए। मुकेश के चचेरे भाई धर्मपाल ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम परिजनों को दी। सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुकेश के भाई दिलबाग की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।