पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड सेफ्टी क्विज स्पर्धा का आयोजन

रोड सेफ्टी क्विज स्पर्धा का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़कदुर्घटनाओं को रोकने के उद्‌देश्य से हरियाणा पुलिस के संयोजन में बुधवार को खंड स्तर पर इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज प्रतियोगिता 623 स्कूलों के करीब दो लाख विद्यार्थियों ने दी। डीएसपी जीतेश कुमार ने बताया कि इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज लक्ष्य बच्चों में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरुकता लाना है। सही ड्राइवर तैयार हो, विनम्र व्यवहार, ड्राइविंग शिष्टाचार सिखाना है। उन्होंने बताया कि 2012-2013 में हरियाणा पुलिस ने एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी, जिसमें इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज को शामिल किया गया

डीएसपी जितेश कुमार ने बताया कि इंटर स्कूल रोड सेफ्टी क्विज कंपीटिशन 563 सरकारी विद्यालयों के एक लाख 32 हजार विद्यार्थी 60 निजी विद्यालयों के 68 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। गन्नौर के 81 सरकारी स्कूल तथा 20 निजी विद्यालयों के 35 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रोड सेफ्टी क्विज तीन स्तरों पर हुआ पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी, दूसरे स्तर में छठी से आठवीं तक और तीसरे स्तर में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। जिले भर से सबसे अधिक अंक अर्जित करने वाली 36 टीमें चुनी जाएगी। इन 36 टीमों की परीक्षा ऋषिकुल विद्यापीठ में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक 13 दिसंबर को होगी, जिसमें प्रथम आने वाली टीम को राज्य स्तरीय स्कूल रोड सेफ्टी क्विज के लिए भेजा जाएगा,यह जनवरी 2015 के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। डीएसपी जितेश ने कहा कि सड़क सुरक्षा मुख्य रूप से तीन चीजों व्यक्ति, मशीन सड़क पर निर्भर करती है। सड़क दुर्घटना का 80 प्रतिशत कारण ड्राइवर की भूल होती है।

गन्नौर. परीक्षाकी निगरानी के लिए परीक्षा केंद्र में पहुंचे डीएसपी जितेश कुमार।