- Hindi News
- बसंत विहार बली कुतुबपुर में नगदी और सामान चोरी
बसंत विहार बली कुतुबपुर में नगदी और सामान चोरी
बसंतविहार में रात 11.30 बजे ताले तोड़कर नगदी घर का समान चोरी कर लिया, उस वक्त मकान मालिक अपनी बहन के घर सोनीपत गया हुआ था। इसकी जानकारी उसे सुबह मिली। बसंत विहार निवासी प्रदीप अनाज मंडी में काम करता है और अकेला है। मंगलवार को वह अपनी बड़ी बहन कंचन के यहां पर गया हुआ था। उसे टेलीफोन से सूचना मिली कि उसके घर में चोरी हो गई वो वापस आया उसने देखा कि अलमारी में रखे हुए आठ हजार रुपए घर का सामान कंबल, गैस सिलेंडर, उसके आईडी प्रूफ, गैस कनेक्शन की कापी आदि गायब थी।
प्रदीप ने बताया कि पड़ोसियों से पता चला कि रात को एक थ्री व्हीलर आया उसमें तीन युवक थे। उन्होंने इसलिए कुछ नहीं कहा कि प्रदीप के दोस्त उससे मिलने आए होंगे। यह तो सुबह पता चला कि प्रदीप के यहां पर ताले टूटे पड़े हैं, सामान बिखरा हुआ है। एसएचओ जयप्रकाश ने बताया कि चोरी की लगातार हो रही वारदातों को उन्होंने गंभीरता से लिया है। उधरबली में चोरी : बलीकुतुबपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि चोर सात दिसंबर को उसके घर में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अंदर अलमारी का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए। जब वह घर पहुंचा तो चोरी का पता लग सका।