सांप्रदायिकता फैलाने वालों से बचो, संगठन को मजबूत करो : रंगा
गन्नौर | बसपाके प्रदेश महासचिव डाॅ. अनिल रंगा ने कहा कि भाजपा के राज में सांप्रदायिकता बढ़ी है, इनसे बचें और अपने संगठन को मजबूत करना है। भाईचारा बढाएं भेदभाव के खिलाफ संघर्ष तेज करें। वे बादशाही रोड स्थित चौपाल में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो लंबे समय तक राज किया गरीबों को कोई हित नहीं किया। यही भाजपा कर रही है केवल पुंजीपतियों की पार्टी है गाय के नाम पर कभी मंदिर के नाम लोगों को गुमराह किया सब्ज बाग दिखाए सत्ता में आए और जो वायदे किए सबको भूल गए। इसलिए कांग्रेस भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं। अध्यक्षता हलका प्रधान एडवोकेट जितेंद्र रंगा ने की। जिला प्रधान सतबीर रंगा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यवान सरोहा, लक्ष्मीनारायण धानक, सुनील रंगा, सतीश, विनोग बेगा, थाम्बूराम सनपेड़ा, सतीश पबनेरा, हरिद्वारी गन्नौर, अजय राजलू गढ़ी ने संगठन से संबधित अपने विचार रखें।