गन्नौर| गांव राजलूगढ़ी स्थित डीजे की दुकान का शटर उखाड़कर चोर सामान ले गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गांव राजलूगढ़ी निवासी दीपक ने बताया कि वह गांव में डीजे की दुकान चलाता है। चोर 22 जनवरी की रात को उसकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर से लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए।
चोर उसकी दुकान से दो बैस, एम्लीफायर, मिक्सचर, एलईडी लाइट, वोल्टेज अन्य सामान उड़ा ले गए थे। जिससे उसे लाखों का नुकसान हुआ है। शुरुआत में उसने चोरों का पता लगाने का प्रयास किया पर सुराग नहीं लग सका।