पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश में होगा प्रचार

विदेश में होगा प्रचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नरेंद्र शर्मा ‘परवाना’ | गन्नौर

बिलंदपुर खेड़ी के ईदगाह में दो दिवसीय तबलीगी इज्तिमा में पानीपत से अमीर मोहम्मद अय्यूब ने अल्लाह ताला खुदा परवरदिगार का पैगाम दिया कि अल्लाह सिर्फ एक है। उसके सिवाय कोई माबूद नहीं। हजरत मोहम्मद सल्ल उसके सच्चे पैगंबर हैं। इनकी शिक्षा को जानें। अपने ईमान पर रहें, नेकी पर चलें, अमन चैन की खुदा से मांग करो और सच्चे मुसलमान बनो।

अपनेरब की इबादत करो : उन्होंनेकहा कि जिंदगी ईश्वर के आदेश पर चले, खुदा से दूर रहने से कुरीति आती है। हजरत मोहम्मद के बताए मार्ग पर चलने वाले इंसानियत को अपनाते हैं। कन्या भ्रूण हत्या के पाप से बचें, यह अल्लाह ताला ने रहमत बना भेजी है इंसान ने इसको जहमत (कष्ट) समझ लिया। पहले जाहिल कन्याओं को गड्ढों में दबाकर मारते थे अब तो आधुनिक युग में पेट में ही कत्ल कर देते हैं। यह सरासर पाप है, खुदा के बंदों इस पाप से बचो, अपने रब की इबादत करो।

अमनचैन की दुआ मांगों : अपनेपड़ोसी का सुख मांगो तुम्हें भी सुकून मिलेगा। भाईचारा अपनाओ तुम पर इनायत करम होगा। अमन चैन की दुआ मांगों तो इंसानियत जिंदा रहेगी। यह जमात आज आप सभी को दिल से पाक साफ रहने का इल्म देती है। मोहब्बत करने की तालीम दे रही है। मिलके रहना प्यार करना, यही धर्म है, यही ईमान है। अल्लाह की बंदगी है, बंदों से प्यार करना।

किसीपर भी जुल्म करो : अल्लाहके हुक्म से हजरत मुहम्मद सल्ल ने ही इस्लाम धर्म को लोगों तक पहुंचाया है। हिंसा से बचना। औरतों और बच्चों पर जुल्म ना करें। अल्लाह की इबादत में लगें। यह जान लें कि ये सब संसार सूर्य, चांद, सितारे खुदा की खलकत है, वो केवल एक है। उसका कोई मानी-सानी नहीं। यह लोगों को समझाओ। कुरआन को नाजिल हुए लगभग 14 सौ साल हो गए लेकिन इस संदेश में जरा भी रद्दोबदल नहीं है। यह हकीकत है इसलिए इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

तबलीगी इज्तिमा से तीन जमात बेरुनी जो विदेश में जाकर इस्लाम का प्रचार करेंगी। चार महीन की चार जमात निकली हैं। छह जमात निकली है 40 दिन की यह लगभग 200 सदस्यों दिल्ली के चुन लिए गए हैं। इनको शनिवार को रवानगी दी गई। यह दिल्ली जाएंगे और वहां से इनको प्रचार के लिए भेजा जाएगा। खेड़ी गुर्ज्जर के पूर्व सरपंच मोहम्मद युसुफ के साथ आलयाश, नफीस, इब्राहिम, डा. जावेद खान, हाजी लियाकत, मोहम्मद इकबाल, हाजी जुम्मा देवड़ू, मोहम्मद अय्यूद पानीपत, हाजी हारुन, सलीम नंबरदार, मांगा प्रधान सरपंच वकील जफ्फरपुर, रईसुद्दीन गोहाना, हाजी अब्दुल कय्यूम झुंडपुर आदि शामिल रहे। कार्यक्रम सोनीपत, गन्नौर, गोहाना, खरखौदा, रोहतक, पानीपत के हजारों की संख्या में इस्लाम को मानने वाले शामिल हुए।

गन्नौर . गांवबिलंदपुर खेड़ी की ईदगाह पर तबलीगी इज्तिमा के दौरान स्टाल पर खरीददारी करते हुए लोग।