पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदिरा आवास काॅलोनी में है मूलभूत सुविधाओं का अभाव

इंदिरा आवास काॅलोनी में है मूलभूत सुविधाओं का अभाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिगानकी इंदिरा आवास कॉलोनी में पंचायत की ओर से वर्ष 1975 83 में करीब 200 प्लॉट आवंटित किए गए थे, लेकिन 39 साल के बाद भी यहां मूल-भूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। यहां के बाशिंदों का कहना है पीने का पानी नहीं, गलियां पक्की नहीं हैं, स्ट्रीट लाइट नहीं हैं, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है।

कॉलोनी निवासी बबली और नरेंद्र बता रहे हैं कि उनका पीला कार्ड है पर उनको कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिला है। पीने के पानी टंकी नहीं, मकान बरसात में गिरा तो बनाने के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं, पीने के पानी का कनेक्शन नहीं, शौचालय बनाने के लिए मदद नहीं, गली उनकी बनी नहीं उनको एक राशन कार्ड तो दे दिया, लेकिन इस पर उनको कोई सुविधा नहीं दी गई है। वे आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।



बलराम का कहना है कि छह महीने पहले हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के पुत्र चाणक्य पंडित ने गली बनाने के लिए नारियल तोड़ा था। बाद यह काम नहीं हुआ। स्पीकर ने हरियाणा भवन में बुलाया था, वहीं जाकर मिले लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जिस कारण उन्हें भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

महिला मीना, बबली, गीता, कार्तिक, बलराम, रामरुप, कमला, शीला संजय आदि का कहना है। जब मंडल आयोग लागू करने की घोषणा हुई थी, उससे दो महीने पहले हरियाणा राज्य परिवहन की बस सोनीपत बस अड्डे से राजपुर, भिगान होकर बेगा जाती थी सुबह और शाम दो बार आती थी। मंडल आयोग की घोषणा होने के बाद बसों को बस अड्डे में आग लगा दी गई थी। एक बस भिगान-राजपुर रोड पर भी जला दी गई थी। इसके बाद दोबारा यहां से बस नहीं चली और सोनीपत कॉलेज में जाने के लिए छात्रों को सवारी की परेशानी है।

गन्नौर. नरेंद्रका पीला कार्ड है पर सुविधा नहीं।

^ वहां पर लोगों को भरत करना था। मकान काफी ऊंचे उठा लिए हैं इसलिए लेवल लेने के लिए मिट्टी डालनी पड़ेगी। अर्थ फिलिंग करने का उनके पास प्रावधान नहीं है। प्लॉट किसी भी व्यक्ति को दोबारा नहीं दिए हैं। जो कमी है उसको दूर करेंगे। अभी 12 मजदूर लगे हैं, काम हो रहा है। कुछ गलियां बनी हैं, लेकिन लोगों ने जहां नींव नहीं भरी है वहीं पर गलियों में मिट्टी नहीं डाली है। मकान ऊंचे उठा लिए हैं वहां पर थोड़ी सी दिक्कत रही है।\\\'\\\' रामदत्त,ग्रामसरपंच।

गन्नौर. गांवभिगान की इंदिरा काॅलोनी में टूटे मकान दिखाती बबली।