महिलाओं को सामजिक सुरक्षा मिले
गन्नौर|इनेलो कीप्रत्याशी निर्मल चौधरी ने कहा कि महिलाओं को समाज में सुरक्षा मिले। कन्याओं के भ्रूण की हत्या हो। बेटा-बेटी में कोई भेदभाव रहे, ताकि देश प्रदेश में उन्नति प्रगति पथ पर महिलाएं पुरुषों के साथ बराबर आगे बढ़ पाएं। वे गांव अटायल में नुक्कड़ सभा में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दावा किया कि विकास बहुत ज्यादा कराया। कोई ऐसा एक गांव नहीं है जहां बराबर पानी निकासी की व्यवस्था हो। कोई ऐसा गांव नहीं जहां गलियों में कीचड़ भरा हो कोई गांव का ऐसा नाला नहीं जहां सिल्ट भरी हो। इस अवसर पर इनके साथ हलका प्रधान भानेराम, सियानंद त्यागी, डॉ. पूर्ण मल राठी, हलका प्रधान भानेराम, महाबीर चिरसमी, रमेश पहल, महासिंह भोरिया, नरसी कश्यप, पूर्व सरपंच बलबीर आहुलाना, सुधीर धनखड़, फारुख बिलंदपुर, सुनील ठरु आदि रहे।
गन्नौर. नुक्कड़सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते निर्मल चौधरी।