- Hindi News
- युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए मुहिम चलाई जाए
युवा वर्ग को नशे से बचाने के लिए मुहिम चलाई जाए
भारतविकास परिषद द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृति को लेकर नशा मुक्ति गोष्ठी कराई गई। गोष्ठी में परिषद के जिला सचिव भारत भूषण भुटानी ने कहा कि आज का युवा नशे की ओर जा रहा है।
देश का युवा नशे की चपेट में आकर अपने भविष्य को बर्बाद करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब समय गया है जब नशे के खिलाफ देशभर में एक मुहिम चलाई जाए ताकि युवा वर्ग के नशे की तरफ बढ़ने वाले कदमों को रोका जा सके। परिषद के बारे में बताते हुए कहा कि भारत विकास परिषद समाज में विभिन्न व्यवसायों कार्यों में लगे श्रेष्ठतम सदस्यों का एक राष्ट्रीय, गैर राजनैतिक, निस्वार्थ, समाजसेवी एवं सांस्कृतिक संगठन है। उन्होंने कहा कि इस संगठन का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। भारत विकास परिषद गन्नौर शाखा द्वारा सांस्कृतिक माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत छात्र छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा समाज के सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।