पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नई अनाज मंडी में जनसभाएं नहीं होंगी : रिगन

नई अनाज मंडी में जनसभाएं नहीं होंगी : रिगन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौरके निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रिगन कुमार ने किन्हीं विशेष कारणों से हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2014 के अंतर्गत गन्नौर में निर्धारित जनसभा तथा पोस्टर, बैनर, होर्डिंग के स्थानों में बदलाव किया है। गन्नौर की नई अनाज मंडी में अब किसी प्रकार का चुनावी कार्यक्रम नहीं होगा। इस संदर्भ में निर्वाचन अधिकारी गन्नौर ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त समीर पाल सरो को भी सूचित कर दिया है।

गन्नौर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनावी जनसभाएं गन्नौर की पुरानी अनाज मंडी तथा नई सब्जी मंडी थाना गन्नौर के सामने हैं। पोस्टर, बैनर लगाने के लिए भी गन्नौर में जीटी रोड पर बने हुए पुल के नीचे, नई अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी, थाने वाली दीवार, न्यू लघुसचिवालय की रोड के साथ लगती दीवार का स्थान निर्धारण किया है।

इन स्थानों पर अनुमति लेकर ही जनसभाएं की जा सकेंगी। हैलीपेड के लिए गन्नौर में भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी मार्केट (फल, फूल, सब्जियां एवं डेयरी प्रोडक्ट टर्मिनल) को चुना गया है। राजनीतिक दल, उम्मीदवार अपने रजिस्टर में खर्च दर्ज करेंगे तथा उसकी एक प्रति डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनीपत को भिजवाएंगे।