- Hindi News
- गन्नौर में भी खुलेगी अर्बन को आॅपरेटिव बैंक की शाखा
गन्नौर में भी खुलेगी अर्बन को आॅपरेटिव बैंक की शाखा
जैनविद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को अर्बन को-आपरेटिव बैंक की वार्षिक आम सभा आयोजित की गई। सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार महावीर शर्मा सभा के मुख्यातिथि थे। सभा में बैंक के वाइस चेयरमैन एसके जैन ने बैंक की उपलब्धियों तथा भावी योजनों की जानकारी दी। कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद जैन ने मंच का संचालन किया।
एसके जैन ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक में आन लाइन बैंकिंग सिस्टम शुरू किया गया है। अब बैंक की किसी भी शाखा से लेन-देन किया जा सकता है। बैंक का आईएफएससी कोड जारी होने से ग्राहक कहीं से भी अपने खाते में एनईएफटी द्वारा फंड ट्रांसफर करवा सकते हैं। गन्नौर में बैंक की नई शाखा खोलने के लिए रिजर्व बैंक से लाइसेंस का आग्रह किया जा रहा है।
बैंक की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए जैन ने कह कि बीते वित्त वर्ष में कर अदायगी के बाद 1.56 करोड़ रुपए बचा है। कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद जैन ने बैंक की बैलेंस शीट सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा की। बैंक के निवर्तमान चेयरमैन कैलाशचंद गुप्ता, शांता जैन ने भी सभा को संबोधित किया। दीपक कुच्छल, प्रमोद भगत, जयकंवार जैन, देवेंद्र जैन, राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, संजय सहरावत भी सभा में उपस्थित थे। बैंक के सेवानिवृत्त कर्मी अरुणाचलम शास्त्री को सम्मानित किया गया।
सोनीपत. जैनविद्या मंदिर में अर्बन को-आपरेटिव बैंक की 50वीं वार्षिक सभा में मंच पर बैठे पदाधिकारी।