- Hindi News
- अगवानपुर गांव में युवती पर चाकू से किया हमला
अगवानपुर गांव में युवती पर चाकू से किया हमला
गन्नौर | गांवअगवानपुर में गांव के ही युवक ने एक युवती को चाकू से हमला कर घायल दिया। आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। युवती के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसे पीजीआई, रोहतक भेज दिया। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव अगवानपुर निवासी अनु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी चार माह पहले शादी हुई थी। वह कुछ दिनों से अपने मायके आई हुई थी। सोमवार की सुबह वह घर पर अकेली थी तो गांव के विष्णु घर में घुस गया। विष्णु ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ कहासुनी कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन ने युवती को उचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक भेज दिया। मामले के जांच अधिकारी बलवान सिंह ने कहा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।