पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी प्रत्याशी हुए पीछे, तीन निर्दलीय ने किया नामांकन

पार्टी प्रत्याशी हुए पीछे, तीन निर्दलीय ने किया नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल भले ही गर्म हो। लेकिन निर्वाचन कार्यालय में नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों की संख्या के बारबार है। पार्टी प्रत्याशियों ने नामांकन भरने में अभी तक जहां कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है वहीं निर्दलीय ने धीरे-धीरे करके नामांकन करना शुरू कर दिया है।

मंगलवार को सोनीपत शहर से जहां एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया। वहीं बरौदा खरखौदा से भी नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की संख्या 1-1 ही रही। हालांकि फार्म ले जाने वाले लोगों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोग नामांकन के लिए फार्म ले जा चुके हैं। मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय में मायूसी छाई रही। घंटों बीत जाने के बाद कैलाश कालोनी से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश शर्मा नामांकन करने के लिए पहुंचे। वहीं खरखौदा से माया देवी निवासी हरसाना मालचा ने बरोदा से प्रवीण मलिक निवासी भैंसवाल कला ने नामांकन किया।

गन्नौर से विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन भरने वाले पांच सदस्यों ने फार्म लिए हैं। इसमें हरियाणा जनहित पार्टी बीएल की ओर से विक्रम राठी, इनेलो की ओर से निर्मल रानी, राष्ट्रीय आर्य सभा की ओर से ईश्वर सिंह, आरजेपी की ओर से बलजीत राठी, गन्नौर निवासी दीपक रापड़िया ने फार्म लिए हैं, लेकिन किसी भी प्रत्याशी ने अभी नामांकन नहीं भरा है