महाराजा अग्रसेन जयंती पर लगा भंडारा
भ्रूण हत्या के विरोध में निकाली रैली
सोनीपत |टीका रामपीजी कन्या महाविद्यालय में एनएसएस की प्रथम यूनिट द्वारा लगाए जा रहे सात दिवसीय कैंप में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या लिंग भेदभाव को रोकने के लिए एक रैली निकाली। छात्राओं ने रैली के माध्यम से लोगों को समझाया कि लड़कियों के बिना हमारा घर समाज आत्मा रहित शरीर के समान है। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या समाज में फैली एक गंभीर बुराई है। जिसे जड़ से मिटाने के लिए हमें इस बुराई के खिलाफ एकजुट होना पड़ेगा। लाेगों को जागरूक करना होगा उनकी मानसिकता को बदलना होगा। तभी इस बुराई से छुटकारा मिल सकता है। एक लड़की मां, बहन, प|ी बेटी का रूप होती है उसे मारने से हम इतने सारे रिश्तों को भी मारते हैं। यदि हमें देश का भविष्य बचाना है तो कन्या भ्रूण हत्या को रोकना होगा। स्वयं सेविकाओं ने रैली के माध्यम से बताया कि बच्चे भगवान का उपहार हैं फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। लड़कियां हर क्षेत्र में लड़कों के समान है। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने हरियाणवी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह भी बताया कि यदि लड़कियों को शिक्षा के समान अवसर प्रदान किए जाएं तो वे भी अपने माता-पिता, समाज राष्ट्र का नाम रोशन कर सकती है। इसलिए लड़कियों से उनके जीने का अधिकार नहीं छीना जाए।
गन्नौर. जयंतीपर भंडारे में प्रसाद वितरण करते हुए स्वयं सेवक।