- Hindi News
- बच्चों के सामने सलीके से बोलंे तो ये संस्कारवान होंगे : जैन
बच्चों के सामने सलीके से बोलंे तो ये संस्कारवान होंगे : जैन
गन्नौर | प्रयासपब्लिक स्कूल की ओर से किशनपुरा में फैशन शो फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 364 प्रतियोगियों ने शिरकत की। नन्हें कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। फल, सब्जी, पेड़-पौधों, जीव, जंतुओं की खासियत, रंग, बिरंगे परिधानों के माध्यम से पेश किया। कार्यक्रम में नन्हें कलाकारों की अदाकारी और आकर्षक वेशभूषा ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह की मुख्य अतिथ जैन स्कूल की उपप्राचार्य शालिनी जैन ने कहा कि बच्चों में ज्ञान बहुत है। इनमें ग्रहण शक्ति अधिक है। इसलिए घर या स्कूल में जो होता देखते हैं उसका अनुसरण करते हैं। अभिभावक ध्यान रखें बच्चों के सामने कभी झगड़ा करें ही कोई अपशब्द बोलें, सलीके से बोलें इससे बच्चे सुशिक्षित होंगे। प्रबंध संचालक अमित बत्रा ने मंच संचालन करने वाली सीमा जैन संगीता, उपस्थित सभी दर्शकों और आए तमाम मेहमानों का शुक्रराना किया।
गन्नौर . रुचिकाबत्रा मुख्य अतिथि शालिनी जैन को स्मृति चिन्ह देते हुए।